बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो न्यायालय कर्मी को मारी ठोकर,दोनों स्कूटी सवार जख्मी,चिंताजनक स्थिति में किया जा रहा है ईलाज

DNB Bharat Desk

घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजकुमार झा के पुत्र विनय कुमार झा एवं सहजानंद नगर निवासी प्रीतम झा के पुत्र संजय कुमार झा के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो न्यायालय कर्मी को रौंद दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजकुमार झा के पुत्र विनय कुमार झा एवं सहजानंद नगर निवासी प्रीतम झा के पुत्र संजय कुमार झा के रूप में की गई है।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो न्यायालय कर्मी को मारी ठोकर,दोनों स्कूटी सवार जख्मी,चिंताजनक स्थिति में किया जा रहा है ईलाज 2

बताया जा रहा है कि दोनों ही बखरी अनुमंडलीय न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं और मंगलवार की शाम अपनी ड्यूटी से वापस घर आ रहे थे इसी क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

 

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article