डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिले के दलसिंहसराय में देर रात एक मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में अचानक उठी आग की लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
ये पूरी घटना महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट की है, जहां आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने कई दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक मंजर को देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटनास्थल पर ही मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की साथ ही, दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशश में जुट गई।दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि, तब तक करीब आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगलगी की घटना के कारण दुकानदारों में मायूसी छा गयी।फिलहाल आग लगने का मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है.।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुची और मामले की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके साथ ही, दुकानदारों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट