बेगूसराय में पानी भरे नाले में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया बहियार की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीते शाम एक दर्दनाक हादसे में पानी भरे नाले में डूब कर एक किसान की मौत हो गई। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया बहियार की है । मृतक की पहचान हरदिया निवासी रामानंद यादव के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पानी भरे नाले में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत 2 बताया जा रहा है कि कल रामानंद यादव के खेत में मजदूर धान काट रहे थे और उसी को देखने के लिए वह बहियार गए थे। लेकिन जब वह वापस लौट रहे थे उसी वक्त नाला पार करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। जब तक लोगों के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया तब तक रामानंद यादव वहीं पर डूब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई ।

बेगूसराय में पानी भरे नाले में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत 3बाद में स्थानीय लोगों ने शव को बरामद किया तथा डंडारी थाने की पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article