गढ़हरा बंद रेलवे क्वार्टर से आ रही दुर्गंध… रेलकर्मी की मौत, हत्या या फिर कुछ और… रहस्य पर से जल्द उठेगा पर्दा, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

गढ़हरा बंद रेलवे क्वार्टर से दुर्गंध आने पर रेलकर्मी का निधन होने की आशंका, पुलिस ने परिजनों के आने तक रेलवे क्वार्टर पर लगया पहरा, परिजनों के आने के बाद तोड़ा जाएगा दरबाजा, तब पता चलेगा दुर्गंध का रहस्य।

डीएनबी भारत डेस्क 

गढ़हरा बंद रेलवे क्वार्टर से आ रही दुर्गंध… रेलकर्मी की मौत, हत्या या फिर कुछ और… रहस्य पर से जल्द उठेगा पर्दा। फिलहाल रेल विभाग द्वारा परित्यक्त घोषित जर्जर क्वार्टर में अवैध रूप से जान जोखिम में डालकर रेलकर्मियों का रहना विभाग की उदासीनता का परिचायक है। जो जांच का विषय है।

- Sponsored Ads-

गढ़हरा बंद रेलवे क्वार्टर से आ रही दुर्गंध... रेलकर्मी की मौत, हत्या या फिर कुछ और... रहस्य पर से जल्द उठेगा पर्दा, जांच में जुटी पुलिस 2

वहीं गढ़हरा में बंद रेलवे क्वार्टर से दुर्गंध आने की सूचना पर स्थानीय सहायक थाना गढ़हरा पुलिस एवं आरपीएफ पुलिस के द्वारा उक्त क्वार्टर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बताया जाता है कि क्वार्टर निवासी के परिजन के आने के बाद ही क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा जाएगा तब ही पता चल पायेगा दुर्गंध की वास्तविकता।

सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र के ईस्टर्न रेलवे काॅलोनी स्थित दो मंजिला क्वार्टर संख्या 219 के एक कमरे से दुर्गंध आने से शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।सूचना पाकर आरपीएफ गढ़हरा पोस्ट इंस्पेक्टर सुनील कुमार, गढ़हरा थाना एएसआई कुंदन कुमार, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एलबी तिवारी व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस रेलवे क्वार्टर में रेल कैरेज विभाग गढ़हरा हेल्पर पद पर कार्यरत एक रेलकर्मी रहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दो तीन दिन से उक्त क्वार्टर अंदर से बंद है। लोगों को आशंका है कि लगभग 50 वर्षीय उक्त रेलकर्मी की मौत तो नहीं हो गयी है। इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि उक्त क्वार्टर में रहने वाले रेलकर्मी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। परिजनों के आने तक घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

परिजनों के आने के बाद क्वार्टर का दरबाजा को तोड़ा जाएगा। जिसके बाद घटना के रहस्य से पर्दा उठेगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त क्वार्टर निवासी रेलकर्मी लाल बाबू कुमार सोनपुर जिला अंतर्गत सबलपुर के हरिजन टोला इस क्वार्टर में अकेले ही रहते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article