वीरपुर बाजार गंदे पानी के साथ हुआ झील में तब्दील,लोगों को हो रही है परेशानी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर बाजार की मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी स्थायी रूप से बहने के कारण अब झील में तब्दील हो गया है।राहगीर काफी परेशान हैं। आगामी 29 जुलाई से सावन का पवित्र महीना भी प्रारंभ होने वाला है।

- Sponsored Ads-

कांवरियों का जत्था हरिगिरिधाम गढ़पुरा में जलाभिषेक के लिये सिमरिया धाम से गंगा जल लेकर वीरपुर के रास्ते ही पैदल वहां जायेंगे। ऐसा नहीं है कि इस समस्या से प्रशासनिक पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि वाकिफ नहीं हैं परंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से आमजन परेशान हैं। वर्तमान में ईटवा गोसाईं के पास नाला के गंदे पानी से सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल है। लगातार पानी बहने से सड़क भी जहां-तहां टूटकर गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। जिससे देखने में झील सा लगने लगा है।

वीरपुर बाजार गंदे पानी के साथ हुआ झील में तब्दील,लोगों को हो रही है परेशानी 2मुख्य बाजार में भी कई जगह सड़क टूट चुकी है। बाजार में नाला का पानी सड़क पर बहने से राहगीर के साथ दुकानदार परेशान रहते हैं। उल्लेखनीय है कि वीरपुर बाजार में सड़क के दोनों किनारे नाला तो बना हुआ है। वह काफी गहरा भी है। परंतु, उसमें अत्यधिक पानी जमा होने तथा जल संचय होने की ठोस व्यवस्था नहीं होने से स्थायी समस्या बनी हुई है। बाजार के अस्थाई दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इस ओर अविलंब ध्यान देने और समस्या समाधान करने से संबंधित मांग को किया है।

Share This Article