बेगूसराय में करंट के चपेट में आने एक छात्रा की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में हड़कप मच गया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसूरचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 की है। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे में करंट लगने से  छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान श्रवण दास की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने  बताया है कि छात्रा अपने घर से निकलकर सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान बिजली के खंभे में सट गई। जिससे करंट के लगने से छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि जब उसके परिवार के लोग मजदूरी से घर लौटे, तो उन्हें सड़क पर छात्रा का शव मिला।

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने एक छात्रा की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया कि करंट लगने से ही छात्रा की मौत हो गई है। फिलहाल  घटना के सूचना मिलते ही मंसूरचक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article