डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे असामाजिक तत्व के द्वारा ने शिव मंदिर के समीप विस्फोट की घटना सामने आया है। इस विस्फोट की घटना में चार लोग घायल हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है।जबकि तीन लोग मामूली रूप से घायल है।वहीं घायल अवस्था में उसे व्यक्ति को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

वही जबकि दो लोग मामूली रूप से जख्मी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के ऊपरी टोला शिव मंदिर के पास की है। इस घटना के संबंध में घायल ने बताया है कि शिव मंदिर के पास हम तीन लोग खड़े थे। तभी अचानक एक दो लड़का आया और बम जैसा सामान फेंक दिया। फेंकने के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीन लोग की मामूली रूप से घायल हुआ। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सभी घायलों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहा इलाज चल रहा है। घायलों में राम उदगार शर्मा (55 वर्ष), लक्ष्मण शर्मा (32 वर्ष), शत्रुघ्न कुमार (30 वर्ष) और अजय शर्मा (36 वर्ष) शामिल हैं। इस घटना के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि एक सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास विस्फोट हुआ है।
इसी सूचना पर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर बम कि पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती बच्चे ने पटाखा फेंक दिया जिससे एक दो लोग घायल हुए हैं। और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। डीएसपी नेहा कुमारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी बच्चे ने पटाखा फोड़कर शरारत की है। घटनास्थल से कोई अवशेष नहीं मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला अफवाह लग रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।हालांकि, घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बेगूसराय में अपराध और हिंसा की घटनाएं आम हैं। पिछले कुछ महीनों में बेगूसराय में कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें हत्या, लूट, और मारपीट शामिल हैं।
डीएनबी भारत डेस्क