बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत. परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के आकाहा कुरहा गांव की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान आकाहा कुरहा गांव निवासी संतोष यादव के 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, आदर्श कुमार कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत. परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही शाम्हो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article