बछवाड़ा के एन एच 122 बी पर सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 122 बी मुरलीटोल चौक के समीप शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल युवक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सभी घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। घायल की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीराम साहनी के 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, रमाकांत साहनी के 15 वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार और सीताराम साहनी के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है। घायल आयुष कुमार ने बताया कि वे विद्यापतिधाम मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर एक बाइक पर सवार होकर तीनो युवक अपने घर बनवारीपुर लौट रहे थे। मुरलीटोल चौक के समीप सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर सड़क पर गिर गया।

बछवाड़ा के एन एच 122 बी पर सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक 2जिस कारण बाइक चालक समेत तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के लोग जमा हो गए और सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजकमल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीनों मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Share This Article