नालंदा जिले में तिलक समारोह से लौट रहे लोगो के साथ भीषण सड़क हादसा,हाइवा ट्रक और मिनी बस की हुई जबदस्त टक्कर,तीन लोगों की मौत,डेढ़ दर्जन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

सभी लोग बबनबीघा गांव से मिनी बस में सवार होकर रामपुर तिलक समारोह में गए थे। तिलक समारोह समाप्त होने के बाद सभी अपने गांव में बबनबीघा लौट रहे थे

डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले में सारे थाना क्षेत्र इलाके के मानपुर गांव के समीप हाईवा ट्रक और मिनी बस की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई,नालंदा जिले में तिलक समारोह से लौट रहे लोगो के साथ भीषण सड़क हादसा,हाइवा ट्रक और मिनी बस की हुई जबदस्त टक्कर,तीन लोगों की मौत,डेढ़ दर्जन लोग जख्मी 2

जबकि डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में उत्तम यादव राजेंद्र मिस्त्री लड्डू यादव शामिल है ,जो बबनबीघा गांव बरबीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि सभी लोग बबनबीघा गांव से मिनी बस में सवार होकर रामपुर तिलक समारोह में गए थे।नालंदा जिले में तिलक समारोह से लौट रहे लोगो के साथ भीषण सड़क हादसा,हाइवा ट्रक और मिनी बस की हुई जबदस्त टक्कर,तीन लोगों की मौत,डेढ़ दर्जन लोग जख्मी 3

- Sponsored Ads-

तिलक समारोह समाप्त होने के बाद सभी अपने गांव में बबनबीघा लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही हाईवा ट्रक और मिनी बस में टक्कर हो गई। जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में बच्चे बूढ़े शामिल हैं।नालंदा जिले में तिलक समारोह से लौट रहे लोगो के साथ भीषण सड़क हादसा,हाइवा ट्रक और मिनी बस की हुई जबदस्त टक्कर,तीन लोगों की मौत,डेढ़ दर्जन लोग जख्मी 4

घायल स्थिति में सभी को आनन-फानन में सारे थाना और ग्रामीणों की मदद से विहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां नाजुक स्थिति में चार लोगों को पावापुरी विम्स से रेफर किया गया है। घटना के बाद बस चालक और उपचालक बस छोड़कर फरार हो गया है। टक्कर इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article