समस्तीपुर में छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी काटने के दौरान मिट्टी में दबने से आधा दर्जन महिला जख्मी, एक हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

घटना धर्मपुर बूढ़ी गंडक रेल पुल के पास है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गयी आधा दर्जन महिलाएं धंसना गिरने से जख्मी हो गयी। अन्य जहां चोटिल हुई वही एक की हालत गंभीर बतायी गयी है। यह हादसा धर्मपुर बूढ़ी गंडक रेल पुल के पास हुई। मिट्टी काटते समय अचानक महिलाओं पर धंसना गिर गया।

- Sponsored Ads-

महिलाओं के की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। हादसे में मगरदही मुहल्ला निवासी गणेश राम की पत्नी शिखा देवी गंभीर रूप से जख्मी हुई है।

उसका निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है। इस घटना से रेल पुल के पास काफी देर तक अफरातफरी मची रही। वही घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते पहुंचे। लेकिन सभी को ठीक देख राहत की सांस ली।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article