समस्तीपुर: NH-28 पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कॉस्मेटिक सामान से लदा ट्रक जलकर राख

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के बसढ़िया स्थित NH-28 पर बैगन चौक के समीप अहले सुबह कॉस्मेटिक सामान से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक में रखा बड़ी मात्रा में अन्य कॉस्मेटिक सामान जलकर राख हो गया।

 ट्रक चालक के अनुसार, दूसरे ट्रक से टक्कर होने के बाद अचानक ट्रक में आग लग गई। आग फैलते ही चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। 

समस्तीपुर: NH-28 पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कॉस्मेटिक सामान से लदा ट्रक जलकर राख 2स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण तथा दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article