शादी समारोह के दौरान अपराधियों ने महिला को गोलीमार कर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

गांव के ही हरि सिंह के एवं उसके परिवार पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के पति ने बताया कि हरि सिंह का उसके एक रिश्तेदार के साथ पूर्व से ही मुकदमा चल रहा है जिसमें उसकी पत्नी झुना देवी गवाह थी और कुछ दिनों के बाद ही उसकी गवाही होनी थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अब अपराधी बिल्कुल ही बेखौफ हो चुके हैं और सरेआम हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आलम यह है कि अपराधियों के मन से अब पुलिस का भय बिल्कुल ही समाप्त हो चुका है। बीती रात भी अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी जब वह पड़ोस के शादी समारोह में वरमाला देखने के लिए गई थी। मृतका महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी झुना देवी के रूप में की गई है।

शादी समारोह के दौरान अपराधियों ने महिला को गोलीमार कर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम 2मृतका के परिजनों ने गांव के ही हरि सिंह के एवं उसके परिवार पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के पति ने बताया कि हरि सिंह का उसके एक रिश्तेदार के साथ पूर्व से ही मुकदमा चल रहा है जिसमें उसकी पत्नी झुना देवी गवाह थी और कुछ दिनों के बाद ही उसकी गवाही होनी थी। बीती रात हरि सिंह की पोती की शादी थी और इसी शादी समारोह में झुना देवी दूर से ही वरमाला देख रही थी उसी वक्त शादी समारोह में बज रहे गाजे-बाजे की आवाज की आर में आरोपियों ने झुना देवी के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

शादी समारोह के दौरान अपराधियों ने महिला को गोलीमार कर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम 3परिजनों ने बताया कि लगातार हरि सिंह एवं उसके परिवार के द्वारा गवाही ना गुजरने की धमकी दी जा रही थी और गवाही देने की एवज में हत्या कर देने की धमकी भी दी जा रही थी और बीती रात अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर झुना देवी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेगूसराय संबाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article