होली में खपाने की तैयारी के साथ देशी शराब का हो रहा था निर्माण, पुलिस ने एक को…

DNB Bharat Desk

वीरपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के मठ टोला से मंगलवार को देर रात अवैध रूप से देशी महुआ शराब होली पर्व को लेकर तैयार करते और 45 लीटर निर्माण अवैध देशी महुआ के साथ कारोबारी मुकेश सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश सहनी होली पर्व को लेकर देशी महुआ शराब का निर्माण कर भण्डारण कर रहा है।

सूचना के आलोक में छापेमारी दल का गठन किया गया और चिह्नित ठिकानों की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मौके से अवैध शराब बनाने की सामग्री, अर्द्धनिर्मित शराब और तैयार लगभग 45 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पुलिस ने कारोबारी मुकेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस के द्वारा अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट भी किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article