बेगूसराय में दो हथियार तस्कर 01 कार्बाइन, 01 देशी कट्टा एवं 08 कारतूस के साथ गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामदिरी लोकावा टोला गांव से बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने 02 हथियार तस्कर को 01 कारबाईन, 01 देशी कट्टा एवं 08 कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं एसपी बेगूसराय ने बताया कि 01 जनवरी से अभी तक अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये गये सघन वाहन चेकिंग अभियान में अबतक 32 अवैध हथियार एवं 118 जिन्दा कारतूस पुलिस ने जप्त किया है।

- Sponsored Ads-

वहीं 15 फरवरी को सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रामदिरी लोकावा टोला से मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं एसटीएफ बिहार की टीम की संयुक्त कार्रवाई में 02 हथियार तस्कर को 01 कारबाईन 01 देशी कट्टा 06 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रामदिरी लोकावा टोला निवासी कन्हैया कुमार एवं सहायक थाना लाखो इनियार निवासी अजय कुमार उर्फ गोरेलाल के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article