डीएनबी भारत डेस्क
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां नई सरकार के गठन के साथ ही अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट में उनके समेत कुल तीन मंत्री हैं और इन तीनों के बीच ही सभी विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रमंडल का विस्तार किये जाने के बाद अन्य मंत्रियों के बीच विभागों का फिर से बंटवारा होगा लेकिन फ़िलहाल मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।

नई सरकार के गठन से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि गठबंधन के दलों के विभागों का फेर बदल भी किया जा सकता है लेकिन प्रथम विभाग बंटवारा में पार्टी आधारित पहले से मौजूद विभाग उसी पार्टी के पास रखा गया है। इसके तहत भाजपा कोटा समेत अन्य सहयोगी दलों का विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है जबकि जदयू के पास 18 विभाग। विभाग बंटवारा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं जबकि उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के पास 10 और उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग बचे हैं।
सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पयर्टन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज एवं अन्य ऐसे विभाग जो आवंटित नहीं किये गए हैं।
विजय चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन, उच्च शिक्षा विजेंद्र प्रसाद यादव- उर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य – कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण कार्य
डीएनबी भारत डेस्क