बेगूसराय में पापड़ खाने के विवाद में दोस्त ने दोस्त को किया जख्मी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र कचहरी चौक की घटना, घायल युवक का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे पापड़ खाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे दोस्त की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक की बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी शिवजी महतो के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया की आरोपी द्वारा उसे पापड़ खाने के लिए कहां गया था पूछकर बाता बाती करने लगा और बात बढ़ गई।

जिसके बाद आरोपी के द्वारा पास मे रखे चदरे से वार कर गंभीर रूप से सरेआम घायल कर दिया गया। जिसके बाद अनुपालन में लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article