राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा एवं जेईई एडवांस में सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा एवं जेईई एडवांस 2023 में डीएवी एचएफसी उर्वरक नगर बरौनी के कई छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल करते हुए न केवल विद्यालय का नाम रौशन किया बल्कि बेगूसराय जिला का भी नाम रौशन किया। विद्यालय से बारहवीं की परीक्षा- 2023 उत्तीर्ण कर काव्या कृति, माता- अर्चना कुमारी, पिता- जीतेन्द्र कुमार, पेशे से सीआईएसएफ फायर इंस्पेक्टर ने नीट- 2023 की परीक्षा में 720 अंकों में 651 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी से आल इंडिया में 3381 वां स्थान प्राप्त की।

वहीं विद्यालय से 2023 में बारहवीं की उत्तीर्ण छात्रा शालिनी सुमन, माता- अर्चना कुमारी, पिता ऋषिकेश कुमार राय पेशा से किसान ने 720 अंकों में 586 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी से आल इंडिया रैंक 37719 वां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय से 2017 में माध्यमिक स्तर से उत्तीर्ण छात्र शोभित मणि तिवारी, माता- सुषमा उपाध्याय, पिता- धीरेन्द्र तिवारी, रेलवे कर्मचारी ने 720 अंकों में 668 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी से 1783 वां स्थान प्राप्त किया। मुस्कान कुमारी, माता- अनीता राय, पिता-अनिल कुमार राय, ने इस विधालय से 2020 में माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण की और अपने प्रथम प्रयास से नीट-2023 में 720 में 660 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी से आल इण्डिया रैंक 2466 वां स्थान प्राप्त किया।

Midlle News Content

वहीं आदित्य कुमार, माता- वंदना मिश्रा, पिता – जीवानंद मिश्रा रेलवे कर्मचारी गढहाड़ा रेलवे कोलोनी इस विधालय से 2020 में माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण की और अपने प्रथम प्रयास में सामान्य श्रेणी से जेईई एडवांस में 2034 वां स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु कुमार, माता- पिंकी देवी, पिता- संजय कुमार सिंह ने 2022 में विधालय से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर जेईई एडवांस 2023 में सामान्य कोटि के ई डब्लू एस श्रेणी में 611 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के इस सफलता पर बेगूसराय ज़ोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी कमल किशोर सिन्हा ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि डीएवी एचएफसी उर्वरक नगर बरौनी का अतीत गौरवशाली रहा है। यह परिणाम उसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली द्वारा शिक्षकों का चयन व अनेक संसाधनों की पूर्ति कराती रहती है। जिससे सम्पूर्ण संसाधनों का प्रयोग कर शिक्षक कक्षा कक्ष में शिक्षार्थियों को पूर्ण ज्ञान प्राप्त कराया जाता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सुमंत घोष ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस घड़ी में हमलोग को इतने में संतुष्ट नहीं रहना चाहिये इससे बेहतर परिणाम के लिए सतत प्रयासशील रहना चाहिए।

प्राचार्य ने सफल छात्र-छात्रों के साथ साथ उनके अविभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए आशा प्रकट किया कि आने वाला समय विधालय इससे बेहतर परिणाम के लिए जाना जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डी के मिश्रा, अभिषेक कुमार, अमितेश कुमार पाण्डेय, नम्रता सिन्हा, विधि कुमारी, नरेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्रा, दिवाकर कुमार, भूपेंद्र शाही आदि उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -