खोदावंदपुर तेतराही दुर्गा मंदिर में जुट रही भक्तों की भारी भीड़

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाले भक्त राज कुमार को देखने बाड़ा पंचायत के तेतराही दुर्गा मंदिर में देखने भक्तों का आने वालों का सिलसिला जारी है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाले भक्त राज कुमार को देखने बाड़ा पंचायत के तेतराही दुर्गा मंदिर में देखने भक्तों का आने सिलसिला जारी है। नवरात्र का दिन ज्यों ज्यों बीतता जाता है। त्यों त्यों छाती पर कलश रखकर भगवती का निराहार उपासना करने वाले इस भक्त का दर्शन करने वाले लोगो का भीड़ बढ़ती जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि तेतराही निवासी रामदेव महतो के पुत्र राज कुमार गत 15 अक्टूबर कलश स्थापन के दिन से ही संकल्प के साथ अपने छाती पर कलश स्थापित कर भवगती का नवरात्र पूजा कर रहे हैं। साधक के पिता राम देव ने बताया कि मेरा पुत्र राज कुमार का कबूलनामा था यदि भगवती मेरा मनोकामना पूरा करती है। तो मैं निर्जला रहकर भगवती की उपासना करूंगा।

मां जगदम्बा की कृपा से मेरे पुत्र का मनोकामना फलीभूत हुआ। फिर किया था राज कुमार ने संकल्पित होकर सीने पर कलश स्थापित कर देवी के शैलपुत्री रूप का आराधना के साथ ही उपासना में लीन हो गये।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article