विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस की कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसूरचक वार्ड संख्या 14 में गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में 2 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। एएसआई अशोक कुमार ने अजय राम ने बताया कि अभय राम को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया की लगातार उक्त व्यक्ति द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।इसी आधार पर गस्ती गाड़ी को सोमवार की रात भेजा गया तो अभय राम 750ml की 2 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार कारोबारी को बिहार शराब अधिनियम के तहत आरोपित कर बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article