विभागीय आदेश पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक चालकों से वसूला 25 सौ रूपये, चालकों में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना की पुलिस ने विभागीय आदेश के आलोक में बुधवार को पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना चौक पर बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

विभागीय आदेश पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक चालकों से वसूला 25 सौ रूपये, चालकों में मचा हड़कंप 2जिससे बाइक सवारों में हरकंम्प मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवारों के हेल्मेट,डांर, डिक्की समेत बाइक से संबंधित जरूरत की कागजातों को भी जांच करते देखे गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 15 बाइकों की जांच किया गया।  उक्त बाइक सवारों में से तीन बाइक सवारों से 25 सौ रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article