वीरपुर में पुतोहु ने लगाया सास पर प्रताड़ित करने का आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत यास्मीन खातून ने थाना से लगाई गुहार हजूर सास घर में घुसने नहीं देती है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना अंतर्गत मंगलवार को महिला हेल्प डेस्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन होते हीं यास्मीन खातून पति मोहम्मद मोहिउद्दीन साह ने वीरपुर निवासी मरहुंम रिजवान के पत्नी अपनी सास मैरुण खातून पर विगत दस वर्षों से घर में घुसने नहीं देती का आरोप लगाई है।

- Sponsored Ads-

वहीं सास मैरुण खातून ने अपने पुत्र और पुत्रवधु को पुत्र और पुत्रवधु नहीं होने की बात को कह रही थी। मौके पर मौजूद महिला हेल्प डेस्क के प्रशिक्षक सह पुलिस पदाधिकारी अंकिता सिंह व मधुमति कुमारी व अन्य पुलिस बलों और ग्रामीणों के मौजूदगी में सास ने कहा जहर खा लेंगें लेकिन घर में घुसने नहीं देंगे। ये लोग मेरे साथ में बराबर मार पिट गाली गलौज करते हैं। इस संबंध में महिला हेल्प डेस्क के प्रशिक्षक अंकिता कुमारी व मधुमति कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि आवेदन के आलोक में मामले से संबंधित अस्थल निरिक्षण और जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article