वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को हर्षोल्लास के साथ दिया गया सलामी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी,गैर सरकारी संस्थानों समेत दलित, महादलित मोहल्लों में राष्ट्रीय ध्वज को हर्षोल्लास के साथ लोगों ने सामुहिक रूप से सलामी दिया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को हर्षोल्लास के साथ दिया गया सलामी 2इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति, थाना में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, पीएचसी में डा नेहाल फारूकी, गैस ऐजेंसी में पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया पुनम देवी, बीआरसी में बीईओ स्नेह लता,+2 उच्च विद्यालय में एचएम निरज कुमार,बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया गया।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को हर्षोल्लास के साथ दिया गया सलामी 3वहीं नौला में मुखिया रिचा देवी, डीह पर मुखिया राजीव कुमार, भवानंदपुर में मुखिया दिपक कुमार, वीरपुर पश्चिम में मुखिया त्रिपुरारी कुमार, गेंन्हरपुर में मुखिया अशोक पासवान, जगदर में मुखिया आशा देवी, पर्रा पंचायत भवन में मुखिया अस्जद के द्वारा झंडौतोलन किया गया।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को हर्षोल्लास के साथ दिया गया सलामी 4इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article