जमुई पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की जमुई पुलिस और एसएसबी की टीम को संयुक्त कार्रवाई में भारी सफलता हाथ लगी है। जमुई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब जमुई पुलिस और एसएसबी ने गिद्धेश्वर जंगल में संयुक्त रूप से छापेमारी की तो सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक मिले। विस्फोटकों के साथ ही सुरक्षाबलों को विस्फोटक के साथ ही कई नक्सली सामान और हथियार भी बरामद हुआ है।

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार इन सामानों को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कई विस्फोटक जिलेटिन स्टीक, एक पीस लंबे बैरल वाला देशी गन, 8 एमएम और 5.56 एमएम गोली, 12 बोर 315 एमएम के साथ कुल 13 पीस सीटीएन बॉल बरामद किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article