बछवाड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक फूस का घर समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत स्थित मरांची गांव के वार्ड संख्या चार में सोमवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक फुस का घर समेत हजारों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव निवासी पीड़ित उमेश राम ने बताया कि अचानक घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी।बछवाड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में  एक फूस का घर समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख 2

- Sponsored Ads-

आग की लपटे देखकर हम लोग सपरिवार घर से बाहर निकलते हुए शोर मचाने लगे। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये और जब तक लोग समझ पाते तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया और एक फूस का घर को अपने आगोश में ले लिया। जिससे घर में रखा कपड़ा, अनाज ,बर्तन ,फर्नीचर,आभूषण , विभिन्न कागजात समेत नगदी रुपया जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के अथक प्रयास व काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

अगलगी की घटना की सूचना पाकर पंचायत के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दिया व ढाढस बंधाया। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि अविलंब मुहैया कराने की मांग की। मामले को लेकर बछवाड़ा अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना मिली है हल्का राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। हल्का राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि मुहैया कराया जाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article