बछवाड़ा में व्रजपात से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम  

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले बछवाड़ा प्रखंड में बीते शाम दर्दनाक हादसे में ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भिखमचक पंचायत के रामचंद्रपुर गांव की है। मृतक की पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी सुरेश सदा के रूप में की गई है ।

बछवाड़ा में व्रजपात से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम   2बताया जा रहा है कि सुरेश सदा बीते शाम गेहूं का बोझ लाने के लिए बहियार जा रहे थे। इसी क्रम में तेज बिजली चमकी और व्रजपात  हो गया। जिससे कि सुरेश सदा उस वज्रपात की चपेट में आ गए।

बछवाड़ा में व्रजपात से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम   3आनन फानन में लोगों के द्वारा उन्हें खाट पर उठाकर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन इस क्रम में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article