बछवाड़ा में अलाव तापने के दौरान दर्दनाक हादसा, कपड़े में आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलसी

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव में सोमवार की सुबह अलाव सेवन के दौरान एक वृद्ध महिला झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल वर्ण वार्ड में रेफर कर दिया। आग से झुलस कर घायल महिला की पहचान मुरलीटोल गांव निवासी दीपन महतो की 70 वर्षीय पत्नी दाना देवी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि ठंड व सर्द हवा चलने के कारण घर पर ही उक्त वृद्ध महिला अलाव का सेवन कर रही थी । अलाव का सेवन करने के दौरान अचानक वृद्ध महिला के कपड़े में आग पकड़ लिया।

बछवाड़ा में अलाव तापने के दौरान दर्दनाक हादसा, कपड़े में आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलसी 2जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक महिला का दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उक्त गंभीर स्थिति में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उक्त महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

Share This Article