तेघड़ा अनुमंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर लोगों से जनसंपर्क की बनाई योजना

DNB Bharat

भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा बूथ स्तर पर लोगों से मिलकर केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली आमलोगों के लिए लाभकारी योजना से अवगत कराएगी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के तेघड़ा अनुमंडल में मंगलवार 24 जनवरी को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक तेघड़ा ग्रामीण मंडल के बैनर तले आथोजित की गई। जिसमें कमिटी बनाकर बूथ स्तर तक लोगों से जनसंपर्क करने की योजना पर विचार किया गया।

भाजपा नेता सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा सदैव लोगों का हित चाहती है और केंद्र सरकार के द्वारा जो लोकहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं वह लोगों तक सही ढंग से पहुंच रहा है या नहीं इसके लिए भाजपा बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करेगी और उनको जागरूक करने का काम करेगी।

कई बार देखा गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वांछित व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता और बिचौलियों की भेंट चढ़ जाता है। लेकिन केंद्र की सरकार के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी भाजपा के स्थानीय कोर कमेटी भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर सकते हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article