495 वें रविवार को साइकिल पे संडे अभियान के तहत चलाया गया साफ सफाई अभियान, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की पहल

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 21 और 22 के मध्य से जागरूकता करते हुए टीम हर्ल मैदान पहुंची और फिर उसके बाद मैदान की साफ-सफाई के साथ पौधों की निकोनी और सिंचाई किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा साइकिल पे संडे अभियान के 495 वें रविवार के तहत हर्ल मैदान बीहट में साफ- सफाई का कार्यक्रम किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण की दिशा में अभियान द्वारा लगाए गए पौधों का रखरखाव और उसकी सिंचाई का कार्य किया गया।

- Sponsored Ads-

इसके पहले यात्रा का शुभारंभ सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से किया गया। जिसमें 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 21 और 22 के मध्य से जागरूकता करते हुए टीम हर्ल मैदान पहुंची और फिर उसके बाद मैदान की साफ-सफाई के साथ पौधों की निकोनी और सिंचाई किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभियान के अंशु कुमार ने बताया की 495 वें रविवार के तहत टीम के सदस्य द्वारा प्रयास किया गया है।

495 वें रविवार को साइकिल पे संडे अभियान के तहत चलाया गया साफ सफाई अभियान, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की पहल 2इसके पूर्व इस मैदान में लगभग सौ पौधे लगाए गए थे, लेकिन पौधों का संरक्षण सही रूप से नहीं होने के कारण पौधे नष्ट हो गए हैं। लगभग एक दर्जन से अधिक पौधे अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं। अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने बताया की 12 मई को साइकिल पे संडे अभियान का 500 वां रविवार पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ 13 मई को लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप दिया जाएगा।

495 वें रविवार को साइकिल पे संडे अभियान के तहत चलाया गया साफ सफाई अभियान, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की पहल 3चुनावी आचार संहिता के बाद बरसात के मौसम में फिर से एक बार सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। मौके पर नीतीश कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, श्याम कुमार, राहुल कुमार, शिवम, सुमित, अभिमन्यु, विक्रम, प्रिंस, अंकित, सोनू, केशव, चन्दन, प्रियम, विक्को, मुकेश, राजकुमार, साहिल सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article