राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, सदस्या अभियान पुरा होने पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय शहर के होटल नीलकमल के सभागार भवन में राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व विधायक लाल बाबूराम के अध्यक्षता में एवं जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी माननीय नरेश यादव जी के संचालन में बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी ने भाग लिए। सभी उपस्थित पार्टी के विधानसभा संगठन प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विधानसभा और प्रखंड में सदस्यता अभियान की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष रखें।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक लालबाबू राम  ने कहा बेगूसराय में पार्टी के निर्देश के आलोक में सभी बूथो पर सदस्यता अभियान पूर्ण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी को बधाई देने का कार्य किये। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी माननीय रामनरेश यादव ने कहां संगठन का चुनाव निर्धारित तिथियों पर होगा।सदस्यता अभियान में जिन साथियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया है। राज्य कार्यालय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कार्यकर्ताओं का बल पर पार्टी के विधायक और सांसद बनते हैं।

राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, सदस्या अभियान पुरा होने पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई 2पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी रीड होता है। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मटिहानी संगठन प्रभारी त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, बखरी विधानसभा संगठन प्रभारी हरे राम महतो, बछवारा विधानसभा संगठन प्रभारी मनोज कुमार यादव,बेगूसराय संगठन प्रभारी बूटन साह, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक वही कार्यक्रम में उपस्थित मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान,तेघरा प्रखंड प्रभारी प्रभु यादव, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, बछवारा प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, पवन पोद्दार, बमबम कुमार सिंह, मोहम्मद सनोवर अली, मोहम्मद गुड्डू खान, ऋषि कुमार इत्यादि दर्जनों साथी उपस्थित थे।

Share This Article