नालंदा: रोजगार मेला का किया गया आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

जीविका समूह के बीच सारे 13 करोड़ का किया गया ऋण का वितरण

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जीविका रहुई द्वारा शनिवार को प्रखण्ड परिसर मैदान रहुई के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में संगठित क्षेत्र की 21 कंपनियों यथा निर्माण संबंधित कार्य , मोबाइल निर्माण , पुल पुलिया निर्माण , गारमेंट्स , परिधान , रिटेल , सिक्योरिटी गार्ड इत्यादि कंपनी उपस्थिति रही।

- Sponsored Ads-

नालंदा: रोजगार मेला का किया गया आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन 2उक्त कंपनियों के द्वारा 2107 युवाओं का निबंधन किया गया। जिसमें 241 युवाओं को विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं के द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 5 युवाओं को मंत्री द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

नालंदा: रोजगार मेला का किया गया आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन 3जीविका दीदियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से साढ़े तेरह करोड़ ऋण का भी विवरण जीविका समूह के बीच किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा हमने अब तक सातवां मंत्री पद की शपथ ली है।उन्होंने कहा की नीतीश कुमार का जो विजन है उसी टास्क पर हमलोग काम करेगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article