जदयू ज्वाइन करेंगे प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह, राजद से दिया इस्तीफा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

महाराजगंज सीट से लोकसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। रणधीर सिंह के जदयू में शामिल होने की घोषणा की है। रणधीर सिंह ने महाराजगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के अपने फैसले को भी वापस ले लिया है।

- Sponsored Ads-

रणधीर सिंह अपने इस्तीफा के बाद राजद के खिलाफ अभियान भी शुरू करने की बात कही। रणधीर सिंह ने अपने इस्तीफा के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजद से धोखा खाने के बाद अब उनका चुनाव लड़ने या जीतने का कोई मकसद नहीं है। अब उनका मकसद राजद को खत्म करने का है। उन्होंने दावा किया कि राजद सारण प्रमंडल में शून्य पर आउट हो जायेगा।

बता दें कि लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह महराजगंज लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोक रहे थे, लेकिन राजद ने उनका टिकट काट दिया और यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस इन सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को दे दिया है। महराजगंज सीट कटने के बाद से रणधीर सिंह राजद से नाराज चल रहे थे और अब उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया है और जदयू ज्वाइन करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article