कौशल विकास केंद्र में पुस्तक वितरण समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat

देश के युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा स्थापित कौशल विकास केंद्र खोदावंदपुर में पुस्तक वितरण समारोह का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

देश के युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा स्थापित कौशल विकास केंद्र खोदावंदपुर में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष जनवरी 2023 सत्र में प्रवेश प्राप्त कर चुके कुल 40 प्रशिक्षणार्थी छात्र छत्राओं के बीच विभाग द्वारा प्रदत्त पुस्तकों का वितरण किया गया।

केंद्र के समन्वयक नयन प्रकाश एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने सभी 40 छात्र छत्राओं के बीच पुस्तक प्रदान किया। मौके पर सहायक केंद्र समन्वयक चंदन कुमार, प्रशिक्षक मो नुरऐन, सहायक प्रशिक्षक संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

Share This Article