आरटीई के माध्यम से गरीब बच्चे के नामांकन के लिए लॉटरी से चुने गए 12 बच्चे

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

एकलव्य शिक्षण संस्थान नौलागढ़ में आरटीई के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई व नामांकन को ले कर रविवार को लॉटरी के निकाली गई। जिसमें प्रथम वर्ग में नामांकन हेतु 12 बच्चों का चयन किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल चंदन कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत प्रथम वर्ग में चालू सत्र में नामांकन हेतु कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए।

- Sponsored Ads-

चयन समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश नारायण सिंह द्वारा लॉटरी निकाली गयी। जिसमें अविनाश कुमार, अभिनव कुमार, स्वाति कुमारी सहित 12 बच्चों का नामांकन प्रथम वर्ग में किया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि इन सभी चयनित बच्चों को वर्ग 8 तक इस विद्यालय में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। मौके पर चयन समिति के सदस्य सह पंसस कुमारी अनामिका, विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार, बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article