अंचल नाजिर का शराब पीने का वायरल वीडियो की जांच एडीएम बेगूसराय ने किया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा अंचल नाजीर का शराब पीते वीडियो वायरल होने मामले में जांच को लेकर बुधवार को बेगूसराय एडीएम राजेश कुमार सिंह अंचल कार्यालय बछवाड़ा पहुंचे। उन्होने प्रभारी अंचलाधिकारी ममता कुमारी से मिलकर अंचल नाजीर के बारे में एक एक विन्दु पर गहन जांच किया। जांच के दौरान बेगूसराय एडीएम ने जिस कार्यालय में अंचल नाजीर के द्वारा विदेशी शराब का सेवन किया जा रहा था उस कार्यालय में लगा हुआ पंचायत समिति का बोर्ड, खिड़की समेत कमरे के अन्य पहलू पर जांच किया तथा वीडियो से मिलान किया।              अंचल नाजिर का शराब पीने का वायरल वीडियो की जांच एडीएम बेगूसराय ने किया 2 बताते चले कि विगत दिनो बछवाड़ा अंचल कार्यालय में कार्यरत नाजीर अजित कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अंचल नाजीर द्वारा प्रखंड प्रमुख कार्यालय में बैठकर विदेशी शराब का सेवन कर रहे थे। वही शराब सेवन मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच कमिटी का गठन किया गया था। बेगूसराय एडीएम ने जांच के दौरान उन्होने झमटिया गंगा घाट पर बन्दोबस्ती मामले को लेकर झमटिया गंगा घाट का रकवा, जिसमें सड़क का निर्माण व मेला के बारे में जानकारी प्राप्त किया।अंचल नाजिर का शराब पीने का वायरल वीडियो की जांच एडीएम बेगूसराय ने किया 3

- Sponsored Ads-

वही जांच के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे आरटीपीएस काउंटर पर एक आम नागरिक की तरह अकेले जाकर खड़े हो गये और आवासीय, आय तथा जाति प्रमाण पत्र के बारे में आरटीपीएस कांउटर पर कार्यरत कर्मी से जानकारी प्राप्त किया। उन्होने आरटीपीएस कर्मी से जानकारी लेते हुए कहा कि ऑनलाइन आवेदन के उपरांत कितने दिनो में प्रमाण पत्र दिया जाता है तथा प्रमाण पत्र लेना बहुत जरूरी होने की स्थिति में कैसे प्राप्त किया जा सकता है। जांच के दौरान  बेगूसराय एडीएम ने बताया कि अंचल नाजीर मामले की जांच कर ली गयी है तथा वीडियो से मिलान भी किया गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी बेगूसराय को सौंप दिया जाएगा।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article