बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर किया हत्या, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक वार्ड नंबर 19 की बताई जा रही है।मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ दबंगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-

इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर अभिमन्यु के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों पर बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया।इस पिटाई में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया और लोगों ने जमकर बवाल किया।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर किया हत्या, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल 2सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर किया हत्या, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल 3इस घटना को लेकर डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि, “जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article