बाल श्रम रोकने के लिए कार्य करें-बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु लखीसराय अतिथि गृह पहुंचे जहां श्रम अधीक्षक के साथ बैठक की तथा जिले में चल रहे श्रम कार्यों के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली ,उन्होंने पत्रकारों को अपने संबोधन में बताया कि लखीसराय जिले में बाल श्रम पदाधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया गया है कि जिले में जितने भी होटल ,ढाबा ,ईट भट्ठा सहित घरों में बाल मजदूरों से अगर काम लिये जा रहे हैं तो उस पर सघन अभियान चलाकर उस पर कार्रवाई करें ।इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी उन्होंने जानकारी दी ।बाल श्रम रोकने के लिए कार्य करें-बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग 2 श्रम विभाग के नियम और बच्चों को छुड़ाने के बाद क्या क्या करना है इस बारे में गहनता पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान लखीसराय जिले में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर हाल में जिले में बाल श्रम रोकने के लिए कार्य करें ।बाल श्रम को मुक्त कराते हुए उसके दी जाने वाली सुविधा और बाल श्रम करवाते पाये जाने पर मामला दर्ज करने का दिया दिशा निर्देश।

- Sponsored Ads-

लखीसराय संवादाता सरफराज आलम  

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article