समस्तीपुर: 19 जून को गूंजेगी 51 बेटियों की शहनाई, प्रगति बाल विकास योजना उठाएगा शादी का पूरा खर्च

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के बाजितपुर में संचालित प्रगति बाल विकास योजना के देखरेख में आने वाले 19 जून को संस्था की ओर से एक साथ 51 निर्धन कन्याओं का विवाह महोत्सव होगा। इसके लिए संस्थान की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी शादी में होने वाला पूरा खर्च संस्थान करेगी। जिसमें वर-बधू का सामान से लेकर कपड़ा गहना और बिस्तर शामिल है।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर संस्थान की ओर से आयोजित संवादददता सम्मेलन के दौरान सुधा डेयरी के पूर्व चेयरमैन डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि प्रगति बाल विवास योजना के तहत संस्था बेटियों को सम्मान जनक जीवन प्रदान करने की दिशा में कार्य करती है।बाल विवाह जैसे कुरीतियों के  उन्मूलन को लेकर भी सक्रिय रहती है। इस बार इस संस्थान में आने वाले 19 जून को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह महोत्सव कराने का फैसला लिया है।

समस्तीपुर: 19 जून को गूंजेगी 51 बेटियों की शहनाई, प्रगति बाल विकास योजना उठाएगा शादी का पूरा खर्च 2इसके लिए पूरी रूप रेखा तैयार की गई है। शादी पूरी विधि विधान के तहत कराई जाएगी। इसके लिए 18 जून को हल्दी मेंहदी और पूजा मटकोर का आयोजन होगा। संस्थान के सचिव आर के कुशवाहा ने कहा संस्था की ओर से पहले निजी तौर पर लोगों को मदद दी जाती थी। लेकिन इस बार से संस्थान खुद विधि विधान से शादी का जिम्मा ले रही है। यहां आदर्श शादी को इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

समस्तीपुर: 19 जून को गूंजेगी 51 बेटियों की शहनाई, प्रगति बाल विकास योजना उठाएगा शादी का पूरा खर्च 3संस्थान के सचिव ने बताया कि बिदागरी के दौरान दुल्हन को मिलने वाला घरेलु उपयोग का सामान संस्थान की ओर से दिया जाएगा। जिसमें पलंग, विछावन, बर्तन, सारी, गहना, खाना बनाने के लिए चूल्हा आदि भी दिया जाएगा। इसके साथ दूल्हे का कपड़ा और दूल्हे के उपयोग का सामान दिया जाएगा।

Share This Article