बरौनी में लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा, आज से महिला सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट शुरू

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

बेगूसराय जिला अन्तर्गत बरौनी खेलगांव में फुटबॉल के बाद अब पहली बार लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का जमघट। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल मंगलवार से 13वां बिहार महिला सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बरौनी खेलगांव स्थित भक्तियोग पुस्तकालय मैदान में प्रारंभ होगा। यह जानकारी देते हुये प्रतियोगिता के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना एवं जिला हॉकी संघ के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार हॉकी के किसी बड़े आयोजन को संचालित करने का मौका मिला है।

- Sponsored Ads-

टूर्नामेंट के आयोजन के लिए यहां उपयुक्त मैदान एवं व्यवस्था को देखते हुए हॉकी महासंघ ने बरौनी खेलगांव में आयोजन करने का अवसर दिया है। टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय लड़कियों में भी हॉकी की दिलचस्पी बढ़ेगी तथा इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिल सकता है। लोगों में भी इस खेल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि आमतौर पर झारखंड और पंजाब में हॉकी का क्रेज है। अपने जिले में इसे जानने और समझने वाले कम लोग हैं।

आयोजन के बाद स्थानीय लोगों में हॉकी के प्रति लगाव बढ़ेगी और अपने बच्चों को हॉकी खेलने मैदान में भेजेंगे। बरौनी खेलगांव में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही है। गौरतलब है कि यहां फुटबॉल का राष्ट्रीय स्तर के मैच सहित संतोष ट्रॉफी का भी आयोजन किया जा चुका है। ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए बताया कि हॉकी के आयोजन के बाद बरौनी खेलगांव के इतिहास में एक और अध्याय जुटेगा।

बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article