नालंदा: दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला के दूध में जहर मिलाकर जबरन पिलाया, अस्पताल में मौत

DNB Bharat Desk

राजगीर थानां क्षेत्र के गाजीपुर गांव में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया. जिससे इलाज के दौरान विम्स अस्पताल में बुधवार को विवाहिता की मौत हो गई। मृतका गाजीपुर गांव निवासी विकास कुमार की 26 वर्षय पत्नी गुड़िया कुमारी है।

- Sponsored Ads-

महिला के मायके के लोगों ने बताया की सास और गोतनी ने मिलकर जवरण दूध में जहर मिलाकर पिला दिया।आस पास की मदद से इलाज के लिए विम्स अस्पताल पहुचाया गया और मायके के लोगों को जानकारी दी गई। इलाज के दौरान मौत हो गया। परिजनों ने बताया की पति चेन्नई मे रहकर मजदूरी करता हैं सास और गोतनी के बीच अक्सर घरेलु विवाद को लेकर कहासूनी होती थी,

नालंदा: दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला के दूध में जहर मिलाकर जबरन पिलाया, अस्पताल में मौत 2परिजनों ने यह भी बताया की विवाहिता की मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने की भी प्लान था.इस मामले में सदर डीएसपी ने बताया की महिला की सास लक्ष्मीनिया देवी और गोतनी अंशु देवी पर जहर पिलाने का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article