नालंदा डेंटल कॉलेज में शुरू हुई ओपीडी सेवा, स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन की ओपीडी सेवा की शुरुआत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

410 करोड़ की लागत से बनी रहुई प्रखंड के पैठना गांव स्थित राजकीय दंत चिकित्सा एंड अस्पताल में ओपीडी सेवा की शुरुआत 9 जनवरी से शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस डेंटल अस्पताल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा बीते 12 दिसंबर को किया गया था।

- Sponsored Ads-

राजकीय डेंटल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ रणधीर कुमार ने बताया कि राजकीय दंत चिकित्सा एंड अस्पताल में सोमवार से ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। ओपीडी की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा ऑनलाइन की गई। शुरुआती ओपीडी में सेवा में दंत चिकित्सा एवं सामान्य बीमारियों का इलाज शुरू किया गया है। इसके लिए दंत चिकित्सा एवं अस्पताल में डॉक्टर नर्स लैब टेक्नीशियन इन सभी की बहाली हो चुकी है। अभी तक इसमें 12 डेंटल सर्जन 20 जनरल फिजिशियन सर्जन आ चुके हैं। जो जनरल बीमारियों का भी इलाज करेंगे।

डेंटल ओपीडी में आज 21 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। मेडिकल ओपीडी में भी इतना ही मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वही इस डेंटल अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज यहां के सुविधाओं को देखकर गदगद दिखे और इलाज कराने के बाद सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना भी की। ग्रामीणों ने कहा कि यहां दांत से जुड़े अच्छे चिकित्सकों की बहाली की गई है अब यहां के ग्रामीणों को इलाज के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article