नगर परिषद बीहट चकिया के वार्ड 34 में हमेशा लगा रहता है पानी,आम लोग परेशान  

DNB Bharat Desk

नाला निकासी के लिए कई बार आवाज़ उठाई लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

नगर परिषद बीहट चकिया के वार्ड 34 लगा रहता है पानी। बारिश के पानी जमा होने के कारण चकिया की मुख्य सड़कें पुरी तरह से डूब जाती है। पानी लगे रहने से लोग अब मुख्य सड़क से आना जाना छोड़ दिया है। वहीं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने इस संबंध में कहा कि चकिया के बारे में सामान्य बोर्ड की बैठक ने नाला निकासी के लिए कई बार आवाज़ उठाई लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया।

- Sponsored Ads-

14 सितंबर को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी चकिया वार्ड 34 और वार्ड 33 के बारे में बोलने के बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी निरीक्षण करने नहीं आए हैं ।चकिया में जल जमाव होने पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार को जानकारी मिली तो उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को दुरभाष पर जानकारी देना चाहा पर पदाधिकारी दोनों में से किसी से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पाया।

नगर परिषद बीहट चकिया के वार्ड 34 में हमेशा लगा रहता है पानी,आम लोग परेशान   2वहीं उप मुख्य पार्षद ने बताया कि जल जमाव रहने से डेंगू का ख़तरा लोगो के मन में भय बन बैठा है। लगभग 6 महीने से मुख्य सड़क पर बारिश में अत्यधिक जमा रहता है पानी ।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article