नहाए खाए को लेकर छठ घाटों पर उमड़ी छठ वर्तियों की भीड़, भगवान भास्कर को जल अर्पित कर चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा की हुई शुरुआत 

DNB Bharat Desk

अहले सुबह मोरा तालाब सोहसराय समेत कई छठ घाटों पर छठ वर्तियों की भीड़ देखी गई।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में शुक्रवार को नहाय खाए के साथ पूरे नालंदा जिले में लोक आस्था का महान छठ पर्व की शुरुआत हो गई।अहले सुबह मोरा तालाब सोहसराय समेत कई छठ घाटों पर छठ वर्तियों की भीड़ देखी गई। छठवर्तियो ने भगवान भास्कर को जल अर्पित कर नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत की।

नहाए खाए को लेकर छठ घाटों पर उमड़ी छठ वर्तियों की भीड़, भगवान भास्कर को जल अर्पित कर चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा की हुई शुरुआत  2छठ वर्तियो की सहूलियत को देखते हुए लगातार छठघाटों की भी साफ सफाई की जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसको लेकर छठ घाटों में बास से बैरिकेडिंग भी किया जा रहा है। गंदगी को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article