डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूब कर एक युवक की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा एक पंचायत की है। मृतक की पहचान गौरा एक निवासी रामसुखित महतो के पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है।
- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि साजन कुमार अपने घर का इकलौता चिराग था और आज मूर्ति विसर्जन के लिए पोखर में गया था जहां वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते तब तक साजन कुमार की डूबकर मौत हो गई थी। बाद में स्थानीय गोताखोरों के द्वारा साजन कुमार के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
बेगूसराय से सुमित कुमार
- Sponsored Ads-
