नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से तालाबंदी से परेशान लोगो ने किया पथराव, दो जख्मी, ताला तोड़ जबरन परिसर में हुए दाखिल

DNB Bharat Desk

 

उपाधीक्षक ने कहा नाराज डॉक्टर एवं कर्मियों से चल रही बातचीत

डीएनबी भारत डेस्क

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से तालाबंदी के कारण परेशान जूनियर डॉक्टर और ग्रामीणों के तरफ से पथराव किया। इस पथराव में मेडिकल कॉलेज के तीन  लोग घायल ग्रामीणों के तरफ से पांच लोग घायल बताए जाते है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा की नाराज डॉक्टरों और कर्मियों से बातचीत चल रही है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से तालाबंदी से परेशान लोगो ने किया पथराव, दो जख्मी, ताला तोड़ जबरन परिसर में हुए दाखिल 2पावापुरी मेडिकल कॉलेज में आज तीसरे दिन डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बंद रहने से परेशान ग्रामीणों ने परिसर में पथराव किया और मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश किया।लगातार तीन दिनों से इलाज न होने के कारण परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पथराव में मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी घायल हो गए। इसी बीच दोनों पक्षों से पथराव हुआ, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसमें से कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ छापेमारी चल रही है।

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से तालाबंदी से परेशान लोगो ने किया पथराव, दो जख्मी, ताला तोड़ जबरन परिसर में हुए दाखिल 3पूरा मामला एक मृतक के डेथ सर्टिफिकेट को बनाने को लेकर शुरू हुआ था। इसी को लेकर परिजनों और मेडिकल छात्रों के बीच हाथापाई और झगड़ा हुआ था। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने थाने में आवेदन दिया था। तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से तालाबंदी से परेशान लोगो ने किया पथराव, दो जख्मी, ताला तोड़ जबरन परिसर में हुए दाखिल 4हड़ताल समाप्त करने के लिए छात्रों से बातचीत चल रही है। जल्द से जल्द हड़ताल खत्म करवाई जाएगी। अभी मौके पर शांतिपूर्ण माहौल है और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, छापेमारी जारी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article