नालंदा पुलिस ने छापेमारी में 03 हथियार एवं 02 दर्जन जिन्दा कारतूस किया बरामद

DNB Bharat

नालंदा जिला के हरनौत थानाक्षेत्र अंतर्गत चेरण गांव में नालंदा पुलिस ने की छापेमारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के हरनौत थानाक्षेत्र अंतर्गत चेरण गांव में छापेमारी अभियान चलाकर हरनौत पुलिस ने एक घर से तीन हथियार के साथ दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया है। करीब 4 घंटे तक चली इस छापेमारी अभियान में हरनौत थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

- Sponsored Ads-

हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा की अगुवाई में चेरन गांव के एक घर में छापेमारी अभियान किया गया। जहां छापेमारी के दौरान बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर तलाशी ली गई। जहां तीन हथियार और दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि विमला कुमारी के घर से यह हथियार बरामद हुआ है। पुलिस हथियार को जप्त कर जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article