बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजापुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजापुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2मृतक किसान की पहचान करोड़ गांव के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले योगेश्वर महतो का पुत्र श्याम विनोद महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसान विनोद महतो अपने चक्की डेरा पर सोया हुआ था। तभी अपराधी डेरा पर से बुलाकर ले गया और उसे गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं हत्या की खबर लगते ही गांव के आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 3फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस और मंझौल डीएसपी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article