नालंदा उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार

DNB Bharat

घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टबीघा गांव क।

डीएनबी भारत डेस्क 

 नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम जब नशेड़ियों और शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने पहुंची तो  उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के भट्टबीघा गांव में गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पुलिस बल के साथ गई थी, हालांकि छापेमारी के क्रम में भट्टबीघा गांव निवासी नीतीश कुमार और महेश प्रसाद यादव को शराब पीने और शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

नालंदा उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार 2लेकिन जैसे ही गिरफ्तार नीतीश कुमार और महेश प्रसाद यादव को उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ लेकर जाने लगी। इसी दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। इस पथराव में उत्पाद विभाग की एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हई है जबकि 2 पुलिसकर्मी को भी मामूली चोटे आई है।

नालंदा उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार 3उत्पाद विभाग की टीम को पूर्व से इस इलाके के बारे में भली-भांति जानकारी थी यही कारण था कि उत्पाद विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ भट्टबीघा गांव में छापेमारी के लिए पहुंची थी। फिलहाल दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी नीतीश कुमार और महेश प्रसाद यादव को जेल भेज दिया गया। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने बसवनबीघा गांव से नशे की हालत में गुड्डू यादव और पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article