मोबाइल एवं एटीएम ठगी करने वाले दो शातिर ठग नालंदा से गिरफ्तार

DNB Bharat

लखीसराय में 25 अगस्त को कबैया थाना क्षेत्र मे झांसा देकर मोबाइल और एटीएम ठगी की घटना का आरोपी गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय जिला में बीते 25 अगस्त को कबैया थाना क्षेत्र में झांसा देकर मोबाइल और एटीएम ठगी करने वाले दो शातिर ठग को पुलिस ने गुरूवार 1दिसंबर को नालंदा जिला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर ठग के पास से 5500 रूपया नगद और मोबाईल भी बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल दोनो शातिर ठग को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते 25 अगस्त को तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना निवासी दिनेश कुमार मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह तीन बजे लखीसराय स्टेशन पर उतरे। जिसके बाद घर जाने के लिए शहीद द्वार के समीप पहुंचे। तभी एक कार में बैठे दो व्यक्ति ने दिनेश कुमार को महिसोना घर तक छोड़ने की बात कह अपने साथ कार में बैठा लिया। और कुछ दूर जाने के बाद दोनों व्यक्ति ने दिनेश कुमार से मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन कर फरार हो गया।

जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए नालंदा जिले के भगनबिघा निवासी अनिल कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक अन्य आरोपी चंदन पासवान फरार होने में सफल। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लखीसराय संवाददाता सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article