चकिया थाना में दामाद ने दर्ज कराया ससुर के गुमशुदगी का मामला

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

परिवार से बिछुड़े हुए लोगों को परिवार से मिलाने के लिए भरपूर कोशिश करने वाले एक दामाद ने अपने ससुर के गुमशुदगी का मामला सहायक थाना चकिया ओपी में दर्ज कराया है। वहीं कांड के सूचक सहायक थाना चकिया ओपी क्षेत्र अन्तर्गत अमरपुर गांव निवासी नरेश राय के पुत्र सुजीत कुमार ने अपने ससुर लखीसराय जिले के संग्रामपुर मननपुर निवासी उम्र करीब 55 वर्षीय प्रमोद महतों के विगत 21 नवम्बर 22 के संध्या से गायब होने का प्राथमिकी दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

दर्ज प्राथमिकी में अमरपुर निवासी दामाद सुजीत कुमार ने बताया है कि उनका ससुर विगत 19 नवम्बर को एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां वह विगत 22 नवंबर के संध्या में शौच के लिए बाहर निकले। जिसके बाद आजतक उनका कोई अता पता नहीं है। साथ वह मानसिक रूप से कमजोर भी हैं।

वह अपहरण करने की आशंका जताते हुए सहायक थाना चकिया में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या -538/22 दर्ज कर गुमशुदा 55 वर्षीय व्यक्ति प्रमोद महतों के सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस एवं परिजन संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article